0 बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
0 मामला छुरिया विकासखण्ड के कटेंगाटोला का
छुरिया – क्रेड़ा विभाग की लापरवाही से भीषण गर्मी में अप्रैल महीने के भीषण गर्मी में छुरिया विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र के ग्राम कटेंगाटोला में जल जीवन योजनांतर्गत संचालित सोलर पानी टंकी एक साल से बंद पड़ा हुआ है । जिसके सुधार कार्य को लेकर ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभाग के समक्ष गुहार लगाने के बाद भी उदासीनता बरत रहा है, नतीजा भीषण गर्मी में ग्रामवासी बंूद-बूंद पानी के तरस रहे हैं ।

ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार ब्लाक मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरकाकसा के आश्रित ग्राम कटेंगाटोला में पेयजल की भीषण समस्या को देखते हुए राष्ट््रीय जल जीवन योजनांतर्गत वर्ष 2023-24 में पंद्रह लाख सत्तर हजार रूपये की लागत से दस हजार लीटर का पानी टंकी स्थापित की गई थी जिससे 113 परिवार लाभान्वित हो सके । नवनिर्मित पानी टंकी बनने से कटेंगावासियों को लगा कि अब पेयजल की समस्या से उन्हें निजात मिल सकेगी । मगर क्रेड़ा विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार की सांठगांठ से लाखों रूपये की योजना दो माह के भीतर ही दम तोड़ दी । बोर खराब हो गया, दूसरा बोर खनन कराया गया लेकिन उसके उपरांत भी ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया । परिणाम एक साल से जल जीवन मिशन योजना बंद पड़ा हुआ है । ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभाग को मौखिक एवं लिखित शिकायत कर व्यवस्था में सुधार लाने मांग पत्र सौंपा गया । लेकिन विभाग की उदासीनता से अब तक कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है । जिससे भीषण गर्मी में ग्रामवासियों को पेयजल की विकराल समस्या से जूझना पड़ रहा है । ठीक इसी तरह ग्राम पंचायत गिधवाभंवर एवं मोहगांव में लाखों रूपये की लागत से क्रेड़ा विभाग द्वारा पानी टंकी का निर्माण कार्य तो कराया गया, जो बंद पड़ा है वहां भी ग्रामीणों के लिए पीने के पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है । जिससे क्रेड़ा विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।
0 विभाग झाड़ रहा पल्ला
क्रेड़ा विभाग राजनांदगांव में पदस्थ सहायक अभियंता को बंद पड़े जल जीवन मिशन योजना के संदर्भ में ग्रामीण शिकायत करते हैं तो उल्टा उनके द्वारा पंचायत के फण्ड से बनाने का जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है जिससे ग्रामीण में विभाग के प्रति नाराजगी व्याप्त है ।