भिलाई एफएसएनएल प्राइवेट लिमिटेड के निगमन कार्यालय, भिलाई में “स्वर्ण जंयती उद्यान” में एफएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री तोशिहिरो फुजीवारा एवं श्री पंकज त्यागी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं विधि द्वारा 15 अगस्त, 2025 को प्रातः झण्डोत्तोलन किया गया एवं परेड की सलामी ली गई। देश के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं विधि श्री पंकज त्यागी ने कर्मचारीगणों को लगन और मेहनत से एकजुटता का परिचय देते हुए आने वाले चुनौतियों का सामना करने का परामर्श दिया ताकि निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर कंपनी के सभी यूनियन पदाधिकारियों का सतत् सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। श्री पंकज त्यागी ने आगे कहा कि एफएसएनएल ने अपने संचालनीय गतिविधियों को अनवरत जारी रखकर संस्थान के कर्मचारियों द्वारा टीम भावना से कार्य करते हुए उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त कर एफएसएनएल के इतिहास में अपने अतीत के उन सभी एतिहासिक रिकार्ड को कायम रखने के लिए बधाई दिया।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री तोशिहिरो फुजीवारा ने कहा कि हम अपने कर्मचारियों की खुशी और अपने ग्राहकों की संतुष्टि का लक्ष्य रखते हैं। भारत की भूमि और इसके लोगों का सम्मान करते हुए उन्होंने आगे कहा कि एफएसएनएल के साथ पारस्परिक विकास के लिए प्रयास करेंगे। प्रबंधन दर्शन के तीन मुख्य सिद्धान्त सुरक्षा सबसे पहले, लोगों और संबंधों का महत्व और उम्मीदों से आगे बढ़ने का सतत प्रयास सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री छगन लाल नागवंशी, राजभाषा अधिकारी एवं श्रीमती सुनीता पंडित, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री तोशिहिरो फुजीवारा के कर कमलों द्वारा सफाई कर्मचारियों, स्वर्ण जयंती उदयान की देखभाल करने वाले कार्मिकों तथा सुरक्षा प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निगमन कार्यालय एवं भिलाई इकाई के कार्मिकों सहित विशेषकर श्रमिक संघों के पदाधिकारी संहित सभी अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या उपस्थित थे।