म्यूल अकाउंट
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट प्रोवाइड करने वाले दो खाता धारकों को गिरफ्तार किया है। ये खाता धारक अपने बैंक खातों को किराए पर देने, कमीशन पर बेचने और धोखाधड़ी की राशि को छुपाने में सहयोग करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में लोकेन्द्र बंजारे (30) ग्राम पिनकापार, थाना डोंगरगढ़ निवासी और दिगन्त अवस्थी उर्फ लाला (37) आजाद चौक गौशालापारा राजनांदगांव, हाल बी0टी0आई0 रोड डोंगरगांव बक्शी का मकान निवासी शामिल हैं।
पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त ईमेल सूचना के आधार पर जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एक्सिस बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध के जरिए धोखाधड़ी की रकम ₹7,77,599 छिपाने और उपयोग करने में किया गया है। मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी तौहिद खान की के कथन के अधार पर दोनों खाता धारकों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये आरोपी छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में भी म्यूल अकाउंट प्रोवाइड करने के नेटवर्क से जुड़े हैं।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल वारंट पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक नरेश सार्वा, सहायक उपनिरीक्षक जीवराज रावटे, महिला प्र. आर. मेनका साहू और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
यह भी पढे : CG : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, ससुराल के 5 आरोपी गिरफ्तार