राजनांदगांव: अटल आवास में पानी घुसने की बात पर विवाद, युवक से की गाली-गलौच के बाद जूते से मारपीट, कान और पैर में आई चोटें
राजनांदगांव। अटल आवास ब्लॉक नंबर 50, वार्ड क्रमांक 20 निवासी एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित का कहना है कि 16 जुलाई सुबह लगभग 12:30 बजे नीचे रहने वाला जावेद अली उसके घर में पानी घुसने की बात को लेकर उसके घर आया और गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्कों व जूते से मारपीट कर दी। इस दौरान जावेद ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट से युवक के बाएं कान व दाहिने पैर में चोट आई है, जिससे खून निकलने लगा। पीड़ित ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और उचित कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढे : Rajnandgaon: बाइक-कार भिड़ंत में दो युवक घायल, कार कीचड़ में फंसी