राजनांदगांव. गैंदाटोला भाजपा मंडल में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक हुई. ग्राम पंचायत भवन में बैठक प्रभारी जागृति यदु जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई. गैंदाटोला मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रत्येक शक्ति केन्द्रों में तिरंगा यात्रा निकालने रूपरेखा बर्नाई गई.
बैठक में प्रभारी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशव्यापी तिरंगा यात्रा “मोर तिरंगा मोर अभिमान” हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई. यह अभियान हर भारतीय के मन में तिरंगे के प्रति गर्व और आत्मीयता को जागृत करने का प्रेरणादायक माध्यम है. मंडल स्तरीय वृहद ऽतिरंगा यात्राऽ डीजे व 150 मोटर साइकिल के साथ 13 अगस्त को शक्ति केंद्र कल्लू बंजारी से शक्ति केंद्र से यात्रा निकलेगी.