राजनांदगांव . जालाबांधा चौकी क्षेत्र के सलोनी गांव में दो अज्ञात बाइक सवारों ने महिला के घर में पानी पीने के बहाने घुसकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि सलोनी निवासी महिला सुहागा बाई वर्मा पति मनचल 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे घर पर दरवाजा के पास बैठकर चावल की छंटाई कर रही थी। एक लड़का दरवाजा के पास आया और पंचायत के काम से आने का हवाला देकर सचिव के आने का समय पूछा। युवक ने पीने के लिए पानी मांगा।
इसके बाद मौका पाकर महिला के गले से सोने के तीन पत्ती व सोने के 10 नग दाना गूंथा मंगलसूत्र झपटकर सड़क किनारे खड़े अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।