0 प्रवचन व ब्रहम्संबंध का आयोजन
राजनांदगांव। एक लम्बे अर्से के बाद श्री वल्लभाचार्य के वशंज गो. श्री १०८ कमलेश कुमार महाराज श्री का आगमन शहर में हो रहा है। वे २३ अगस्त २५ को मार्ग द्वारा नागपुर से संध्या पधारेंगे। स्थानीय श्री जलाराम मंगल भवन गुजराती कालौनी, कंचन बाग के परिसर में तीन दिवसीय उनका प्रवचन २४ से २६ अगस्त तक आयोजित है। प्रवचन ‘सिद्धांत रहस्य एवं षोडश ग्रंथ’ पर अपराह्न ४:३० बजे से ६:३० बजे तक रखा गया है।
श्री गुजराती समाज व श्री माहेश्वरी समाज के पुष्टिमार्गीय वैष्णवजनों से अपील है कि वे इस अलौकिक प्रसंग का लाभ अर्जित कर कृतार्थ होवें। पूज्य महाराज श्री के द्वारा इच्छुक वैष्णवजनों को ब्रह्मसंबंध की दीक्षा भी प्रदान की जावेगी। कृपया इस हेतु दीपक एल. बुद्धदेव मो.-९८२७१-०६४८१, श्रीमति दिव्या बेन नगदिया मो.-७०००७-३१६७४ एवं श्रीमति रूपा बेन चतवानी मो.- ९३०१६-१३९२२ से संपर्क कर विस्तारपूर्वक जानकारी ले सकते हंै।