राजनांदगांव में यूरिया एवं डीएपी खाद की कालाबाजारी: किसान परेशान, बड़ी माफिया संरक्षित
राजनांदगांव में यूरिया एवं डीएपी खाद की कालाबाजारी: किसान परेशान, बड़ी माफिया संरक्षित
राजनांदगांव . जिले में यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी अब खुलेआम हो रही है, जिससे किसान वर्ग बेहद परेशान है। 500 से 600 रुपये प्रति बोरी की दर पर यूरिया खाद खरीदने के लिए मजबूर किसान अपनी असमर्थता और विवशता को लेकर खफा हैं। किसानों का कहना है कि वे महंगी दरों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं, जबकि सरकार और कृषि विभाग इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
हालांकि, कुछ छोटे व्यापारियों पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है, लेकिन बड़े व्यापारी और खाद के माफिया पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सोमनी में पिछले 10-15 दिन पहले एक कपड़ा व्यवसायी द्वारा खुलेआम यूरिया खाद की कालाबाजारी की जा रही थी, ऐसा भी पता चला है कि शिकायत कृषि विभाग को की गई थी, लेकिन विभाग के आला अधिकारियों ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। जब इस विषय पर कृषि अधिकारी (डीडीए) से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।