राजनांदगांव/डोंगरगढ़ | महिला रेलकर्मी के मोपेड की डिक्की से दिनदहाड़े ढाई लाख की उठाईगिरी कर ली गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस ने बताया कि महिला कर्मचारी अपने पिता के साथ बैंक गई थी। जहां से 2.50 लाख रुपए का आहरण किया। इसके बाद दोनों एक हार्डवेयर की दुकान के पास सामान खरीदने रुके थे। इस दौरान रुपए से भरे बैग को उन्होंने अपने मोपेड की डिक्की में रखा था। जिसे अज्ञात आरोपी लेकर फरार हो गया। दुकान से वापस आकर जब उन्होंने डिक्की खोली तो उठाईगिरी होने की जानकारी मिली।
इसके बाद महिला ने डोंगरगढ़ पुलिस से मामले की शिकायत की। डोंगरगढ़ टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की पतासाजी के लिए टीम लगी हुई है।