रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने बुधवार को 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इन तबादलों के तहत राजधानी रायपुर के साथ-साथ राजनांदगांव, बस्तर, सरगुजा और दुर्ग सहित कई जिलों के अफसरों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

इस आदेश के मुताबिक, श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे 2022) को नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों के पदस्थापना आदेश भी जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : CG BIG BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी