Rajnandgaon: विभागीय कर्मचारी नदारद, किसान भटकते रहे....
राजनांदगांव। सोमवार 30 जून 2025 को दोपहर 2 बजे के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, राजनांदगांव कार्यालय पूरी तरह सूना नजर आया। Rajnandgaon: विभागीय कर्मचारी नदारद, किसान भटकते रहे….
कार्यालय में न तो बीज प्रबंधक मौजूद थे और न ही कोई कर्मचारी। इस समय किसानों के लिए कृषि कार्यों की सबसे अहम अवधि चल रही है, ऐसे में किसानों को जरूरी जानकारी और सहायता नहीं मिल पाना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। राज्य सरकार जहां कृषि हितैषी योजनाओं को अमल में लाने के लिए प्रयासरत है, वहीं राजनांदगांव जिले के इस महत्वपूर्ण कार्यालय में कर्मचारियों की गैरहाजिरी से किसानों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी।