यातायात प्रभारी गोविंद वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभाग लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है। स्कूल-कॉलेजों में सड़क सेफ्टी और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इसके साथ ही चलानी कार्यवाही भी लगातर जारी है। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार को एक तेज रफ्तार भूसे से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। इसके चलते हाईवे किनारे सब्जी बेच रही महिला चपेट में आकर भूसे के नीचे दब गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने भूसे को हटाकर महिला को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने बताया कि, केशकाल से रायपुर की ओर एक ट्रक भूसा भरकर जा रहा था। इसी दौरान कुलगांव के पास अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इस दौरान सड़क किनारे सब्जियां बेच रहे एक पुरुष और महिला दब गए। पुरुष तो किसी तरह से बाहर आ गया, लेकिन महिला अंदर ही दबी रह गई। इस पर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान लूलेगौन्दी निवासी दसमो बाई के रूप में हुई है।