छत्तीसगढ़प्रदेशरायपुर जिला

सेपा और ऑल न्यूज़ पेपर्स फेडरेशन ने सौंपा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ एडिटर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन के महासचिव एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मलय बनर्जी ने कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को 1 अगस्त से देश में लागू हो रही भारत सरकार की प्रिंट मीडिया के लिए नई विज्ञापन पॉलिसी 2020 के संबंध में प्रकाश जावड़ेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन नया रायपुर के होटल मेफेयर मैं सौंपा। वहीं प्रदेश में कोल इंडिया द्वारा एसईसीएल बिलासपुर के 2018 की विज्ञापन नीति के संबंध में ध्यानाकर्षण कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा l मलय बनर्जी ने कोयला मंत्री श्री जोशी से एसईसीएल की विज्ञापन पॉलिसी के कारण प्रदेश से प्रकाशित प्रिंट मीडिया के लघु एवं मझोले समाचार पत्रों को होने वाली क्षति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। श्री बनर्जी ने मंत्री श्री जोशी को बताया की कोल इंडिया की विज्ञापन नीति से सैकड़ों मीडिया के साथियों की रोजी-रोटी रोजगार छिन गया है। एसईसीएल की नए विज्ञापन नीति के कारण प्रदेश की 15 एजेंसियों के सैकड़ों मीडिया कर्मियों के हाथों से रोजगार छिन गई है। ये एजेंसियां पूर्व में डायरेक्टर पर्सनल एसईसीएल कोल इंडिया को 2018 से पत्र व्यवहार कर रही हैं परंतु नतीजा आज दिनांक तक शून्य है। इस पर मंत्री प्रहलाद जोशी ने सहानुभूति पूर्वक विचार एवं परीक्षण करने की बात कही तथा लघु एवं मझोले समाचार पत्रों के साथ न्याय करने की बात कही। श्री बनर्जी ने कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी को अवगत कराया कि 1 अगस्त से सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रिंट मीडिया के लिए नई विज्ञापन नीति लागू की जा रही है जिससे लघु एवं मझोले समाचार पत्रों को काफी क्षति सहित कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर मंत्री सूचना एवं प्रसारण,भारत सरकार के नाम एक सुझाव पत्र सौंपा जिस पर कोयला मंत्री श्री जोशी ने संबंधित विभाग को ज्ञापन सहित सुझाव के संबंध में अवगत कराने की बात कही। जिस पर संगठन की ओर से मलय बैनर्जी ने मंत्री प्रहलाद जोशी सहित रायपुर सांसद सुनील सोनी का समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *