रायपुर, 17 अगस्त। प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल 21 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पहला मौका है जब चुनाव आचार संहिता के पहले ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
सीएम की विधानसभा सीट पाटन से उनके भतीजे और भाजपा सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है।

