छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

प्रदेश में आज 280 नए कोरोना मरीज मिले, 8 लोगों की मौत…स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 280 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 357 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.

जिसमे रायपुर से 106, दुर्ग से 42, बस्तर से 37, बलरामपुर-कोंडागांव से 25, सूरजपुर से 09, रायगढ़ से 6, राजनांदगांव स व महासमुंद से 5, बिलासपुर व कांकेर से 4, कबीरधाम-बलौदाबाजार-जांजगीर व कोरिया से 2 धमतरी-जशपुर-से 1 मरीज शामिल है. और 8 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है. बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2427 है.आज पाए गए पॉजीटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *