छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

सूरजपुर : रामानुजनगर के ग्राम रामानुजनगर को कंटेनमेंट जोन किया गया घोषित,राजस्व निरीक्षक रामसकल सिंह को नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त

सूरजपुर- संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार रामानुजनगर के ग्राम रामानुजनगर में दो व्यक्ति 04 अगस्त 2020 को कोविड-19 के धनात्मक मरीज पाये जाने के फलस्वरूप संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु रामानुजनगर के ग्राम रामानुजनगर को पूर्ण रूप से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं जिसमें संक्रमित व्यक्ति के घर से उत्तर दिषा में डाॅ. एस.एस. पैकरा के मकान तक, दक्षिण में डाॅ. सीमा त्रिपाठी एवं डाॅ. आर.एस. सिंह के मकान तक, पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तक, पष्चिम में खेत-खार तक के क्षेत्र सम्मिलित हैं।

 उक्त कन्टेंनमेंट जोन के लिए रामसकल सिंह, राजस्व निरीक्षक, रामानुजनगर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। रामसकल सिंह, अपने मार्गदर्षन में कंटेन्टमेंट सेंटर की निगरानी हेतु 24 घंटे सातांे दिन राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर शासन द्वारा निर्धारित एस.ओ.पी. का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।उक्त कन्टेन्मेंट सेंटर में फिजिकल एवं सोशल डिस्टेंसिग तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। रामसकल सिंह, के मार्गदर्षन में षिफ्टवाईज कार्य करने के लिए सहायक के रूप में तपेष्वर सिंह, पटवारी प.ह.नं.-22, तहसील रामानुजनगर, सबल राम सोनवानी, स्टोर कीपर, लोक निर्माण विभाग, रामानुजनगर, खेलसाय सिंह , सचिव, ग्राम पंचायत रामानुजनगर को नियुक्त किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *