राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फिटनेस फैक्ट्री जिम सोमवार से होगा प्रारंभ, नियम और शर्तो का करना होगा पालन

सेनेटाइजेशन का कार्य हुआ पूर्ण

राजनांदगांव। एक लम्बे समय के बाद केन्द्र सरकार ने जिम खोलने के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए है। साथ ही राजनांदगांव जिले में भी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 7:00 बजे से रात 7:00 बजे तक खोलने के लिए कलेक्टर द्वारा 6 अगस्त को आदेश जारी कर दिया गया है।

रायपुर एवं दुर्ग में भी जिम संचालित करने के लिए दिशा निर्देशा जारी कर दिए गए है जिसमें आज 7 अगस्त से जिम, व्‍यायाम शाला, एवं योगा संस्‍थान खोलने की गाईडलाईन जारी कर दी गई है। राजनांदगांव शहर एवं जिले में जिम संचालित करने के पूर्व नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा साथ ही जिम खोलने के पूर्व जिम को पूरी तरह से सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा।

राजनांदगांव शहर में स्थिति फिटनेस फैक्ट्री जिम के संचालक आशीष सोनी एवं शुभम सोनी ने बताया कि उनके द्वारा शासन प्रशासन के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए जिम में सेनेटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

साथ ही श्री सोनी ने बताया कि फिटनेश फैक्ट्री जिम में गाइडलाईनस का भी पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा जिसमें स्वयं का किट बैग, जूते, नेपकिन, टॉवेल, ग्लब्स, खुद का वाटर – वोटल साथ लाना होगा। कोई भी व्यक्ति अपना बैग, जुते शेकर या कोई भी सामान जिम में नहीं छोड़ेगा। बिना टॉवेल , ग्लब्स के जिम में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिम उपकरणों को बिना नेपकिन, टॉवेल, ग्लब्स के इस्तेमान करना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही जिम में प्रवेश करने से पूर्व मास्क एवं सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

साथ ही श्री सोनी ने बताया कि जिम सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोपहरं 3 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित की जायेगी। राजनांदगांव फिटनेश फैक्ट्री जिम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप आशीष सोनी मो – 9039747268, 8602477457 से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *