छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

राजनांदगांव सहित प्रदेश में मिले कोरोना पॉजीटिव 324 मरीज, 2 की मौत, 263 हुए डिस्‍चार्ज

रायपुर 8 अगस्त । प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकडे लगतार बढते ही नजर आ रहे है आज फिर प्रदेश में भी आंकड़ा 300 के पार मरीज की पहचान की गई। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 324 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे रायपुर से 109, राजनांदगांव से 58, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार व सुकमा से 18-18, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 9, गरियाबंद व कांकेर 7-7, नारायणपुर से 5, बीजापुर व जशपुर से 4-4, बालोद-बेमेतरा – धमतरी-कोरबा-जांजगीर-कोरिया-बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 2-2 और मुंगेली-सरगुजा-सूरजपुर एवं अन्‍य राज्‍य से 1-1 मरीज शामिल है. वहीं 263 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.

और 2 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है जिसमें एक मौत रायपुर और एक बस्तर में हुई है। बस्तर के बैजनाथपारा में 45 वर्षीय एक पुरूष की मौत हुई है। उसे 7 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बस्तर से लोहांडीगुड़ा में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हुई है। आज सुबह उसकी मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल मौत 89 हो गयी है। बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3072 है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *