कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के ककवन कस्बे में मानसिक रूप से बीमार एक बालक घर के समीप खेलत-खेलते गहरे तालाब में डूब गया। चीखने चिल्लाने पर जब तक स्थानीय लोग और परिजनों ने उसे बाहर निकला, तब तक उसकी सांसे थम गईं।थाना अध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि गांव निवासी ज्ञान प्रकाश का पुत्र सार्थक (13) की तालाब में डूबने से मौत हुई है। पिता ने बताया कि सार्थक मानसिक रूप से बीमार रहता था। शुक्रवार को खेलते-खेलते वह तालाब में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल बना है।