प्रदेश
UP : हमीरपुर में कुकर्म के बाद पांच वर्षीय मासूम की हत्या, दुर्गा पंडाल से गायब हुआ था बच्चा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्चा दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था। वहीं से वह गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन की। उसके बाद देर रात पुलिस को सूचना दी। गांव के किनारे चंद्रावल नदी के पास सुबह उसका शव मिला है। परिजनों ने कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



