छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिला
राजनांदगांव से 16 सहित प्रदेेेेश में मिले 428 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 4 की मौत
रायपुर . आज प्रदेश में 428 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जिसमे जिला रायपुर से 217, दुर्ग से 49, बिलासपुर से 25, रायगढ़ से 19, राजनांदगांव से 16, सरगुजा व कोण्डागांव से 14-14, महासमुंद से 13, सुकमा से 09, कबीरधाम व बलौदाबाजार से 07-07, कोरिया से 06, नारायणपुर से 05, गरियाबंद, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 04-04, बेमेतरा से 03, बालोद, धमतरी व जांजगीर-चांपा से 02-02, बलरामपुर व जशपुर से 01-01 मरीज शामिल है| वहीं 189 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। बता दें कि अब राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 4,807 है। वहीं प्रदेश में आज कुल 4 की मौत हुई है.









