⏩ जीएसटी की खुले आम हो रही चोरी
राजनांदगांव।( कडुवाघूंट ) राजनांदगांव के कुछ व्यापारियों ने जनता को लूटने चैनल बनाकर भ्रामक विज्ञापन देकर लाटरी निकलने पर एक करोड़ तक का उपहार देने का झासा दे रहे है, जिससे अनेक ग्राहक इनके झासे में आकर जरुरत से ज्यादा की खरीदी कर रहे है, बिल के स्थान पर इन्हें कूपन दिया जा रहा है। जिससे इन व्यापारियों का माल कच्चे में बेचकर जीएसटी की चोरी खुले आम कर रहे है। सूत्रों से पता चला है कि 2500/- की खरीदी पर एक कूपन दिया जा रहा है 3500/-की खरीदी पर भी एक ही कूपन दिया जा रहा है, ग्राहकों को बताया जा रहा है कि आप 1500/- सौ की खरीदी और करे तो आपको एक कूपन और मिल जायेगा, इस तरह ग्राहकों को झांसे में लेकर लालच दिलवाकर ज्यादा खरीदी करवा रहे है। इस एक करोड़ के भ्रामक विज्ञापन से प्रशासन के अधिकारी भी खरीदी कर रहे है।लेकिन जीएसटी विभाग इस मामले में चुपी साधे बैठा है। जब इस मामले में जीएसटी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया।