बॉलीवुड

रोटियां बेलती और जलेबी बनाती नजर आईं सनी लियोनी

लॉकडाउन की स्थिति में बॉलीवुड सितारे लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। ये सितारे फैंस के साथ कोई ना कोई एक्टिविटी शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो रोटियां और जलेबी बनाती नजर आ रही हैं।दरअसल, सनी लियोनी रोटियां और जलेबी यूं नहीं बनाती दिख रही हैं वो इसके जरिए डांस मूव्स कर रही हैं। सनी का ये सिग्नेचर स्टेप्स है और इसके लिए उन्होंने रोटियां और जलेबी बनाने के तरीके से सहायता ली है। सनी के फैंस उनके इस वीडियो पर खूब लाइक्स कर रहे हैं।सनी कहती हैं, ‘मेरे सिग्नेचर डांस मूव्स, आप लोगों ने पहले जरूर देखें होंगे क्योंकि हर बार यह एक जैसे ही होते हैं।’ सनी आगे कहती हैं कि इसके लिए आपको चिकन डांस, रोटियां और जलेबी बनाना है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘मेरे सिग्नेचर डांस मूव्स, क्या आप कर सकते हैं?बता दें कि 19 साल की उम्र से सनी ने एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा सनी टीवी पर भी दिखाई देती हैं। एमटीवी पर प्रसारित सनी का शो ‘स्प्लिट्सविला’ युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है।सनी लियोनी ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनके पति डेनियल वेबर ने पहली मुलाकात में उन्हें लेस्बियन समझ लिया था। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि वो अपनी जिस फ्रेंड के साथ थीं वो लेस्बियन थी। सनी और डेनियल एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। उनकी शादी को नौ साल हो चुके हैं। इस कपल के तीन बच्चे निशा, अशर और नोआह हैं। एक कपल के तौर पर सनी और डेनियल बेहद खुश हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *