देशप्रदेश

क्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 69239 नए मामले, 912 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गए, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। रविवार को 69,239 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 22 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में रिकॉर्ड तेजी आई है। रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 912 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 56,706 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,44,940 हो गए हैं, जिनमें से 7,07,668 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,80,566 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.90 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.86 फीसदी है। वहीं, 23.24 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 22 अगस्त तक कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में 8,01,147 नमूनों की जांच की गई। हालांकि, शनिवार को जांच में कमी आई है, इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *