बालोद जिले के नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्रों में इन दोनों अवैध होर्डिंग्स तेजी से लगाए जा रहे हैं। इन होर्डिंग्स को लगाने वाली कंपनी पालिका या पंचायत द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
इस वजह से इन पालिका व पंचायतों को आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है वही आंधी तूफान व बारिश के समय इन होर्डिंग्स के अचानक हवा में गिर जाने से दुर्घटना की आशंका भी हमेशा बनी रहती है। साथ ही साथ कई बार होर्डिंग बिजली के पोल या तार में गिर जाने से बिजली गुल की समस्या हो जाती है। इधर नगर पंचायत ही नहीं विभिन्न प्राइवेट कंपनी द्वारा नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगाए गए होर्डिंग्स बोर्ड पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। उन्होंने इन्हें लगाने वाली प्राइवेट कंपनी जिन्होंने 2 साल से अब तक नगर पालिका को एक भी राशि उपलब्ध नहीं कराई है, उन्हें नोटिस जारी किया है।
गुंडरदेही सीएमओ चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि सभी होर्डिंग बोर्ड लगाने वाले प्राइवेट कंपनी को नोटिस जारी किया गया है, 24 घंटे के अंदर शुल्क जमा नहीं करने पर बोर्ड को हटाने की एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं इधर बालोद, गुरुर, दल्ली राजहरा, डौंडीलोहारा व अन्य क्षेत्रों में इस प्रकार की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं की गई है, इस संबंध में जब सीएमओ बालोद सुनिल अग्रहरि से पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हम भी शहर में अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई शुरू करेंगे।