छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

प्रदेश में मिले 1108 कोरोना पॉजीटिव मरीज, राजनांदगांव जिले से 53 मरीज

रायपुर। राज्य में आज भी कोरोना के नए केस 1108 पाजिटिव मरीज के रूप में मिले हैं। जिलेवार आज -रायपुर 380 दुर्ग 186, रायगढ़ 55, राजनांदगांव 53, बिलासपुर 51, सरगुजा 50, बस्तर 47, बलौदाबाजार 38, कांकेर 34, दंतेवाड़ा 26, महासमुंद 24, सूरजपुर 22, बीजापुर 20, कोरिया19. सुकमा 17, मुंगेली16, जांजगीर चांपा  15, धमतरी 14, कबीरधाम 11, बलरामपुर 6, बालोद जशपुर व नारायणपुर  05-05, कोंडागांव 03, अन्य राज्य से 02,गरियाबंद व कोरिया से 01-01 मरीज मिले हैं।

वहीं स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 462 रही। इस प्रकार राज्य में कुल एक्टिव केस अब 10806 हो गए हैं। कोरोना व अन्य बीमारियों से मरने वालों की संख्या आज 14 मिलाकर अब कुल 245 पहुंच चुके हैं।

मृतकों के संबंध में बताया गया है कि खरसिया रायगढ़ 35 वर्षीय चिकित्सक पुरूष,महादेवघाट रायपुर 50 वर्षीय पुरुष.चंगोराभाठा रायपुर  निवासिनी 56 वर्षीय महिला,रायपुर निवासी 72 वर्षीय पुरूष, बरगढ़ उडीसा निवासी 73वर्षीय पुरूष,बजरंग चौक मठपारा रायपुर निवासिनी 74 साल की महिला,कोटा रायपुर निवासिनी56 वर्षीय महिला,नयापारा दयालबंद बिलासपुर  निवासिनी 62 वर्षीय महिला,अवंति विहार दलदल सिवनी  मोवा की महिला 57 वर्ष,तेलीबांधा रायपुर निवासी 44 वर्ष पुरूष, बैरनबाजार रायपुर निवासिनी 62 वर्ष की महिला,महासमुंद निवासी 18 वर्ष का युवक,चंगोराभाठा श्रीरामनगर रायपुर की महिला 75 वर्ष,लक्ष्मीनगर वार्ड 55 रायपुर की महिला उम्र53 वर्ष की मौत हुई है जो कि कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *