राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीताघासी साहू ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। गीताघासी साहू ने कहा कि साय सरल, सहज व सौम्य व्यक्तित्व के धनी हैं। मुख्यमंत्री के रूप में हुई नियुक्ति से भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं का मान -सम्मान बढ़ा है। उनके नेतृत्व में मोदी की गारंटी भाजपा का घोषणा पत्र जन-जन को लाभान्वित करेगी। छत्तीसगढ़ के जनता जनार्दन की आकांक्षाओं पर हमारी सरकार विष्णु देव के नेतृत्व में पूरा करेगी। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और अनुभवी आदिवासी नेता साय को प्रदेश के सर्वोच्च पद पर नियुक्त करने से भाजपा ने आदिवासी समाज का सम्मान किया है। छत्तीसगढ़ में प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री का सपना केवल भाजपा ही पूरा कर सकती थी जिसे कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश का विकास कांग्रेस की सरकार बनने से पांच साल तक प्रभावित रहा है। अब यह विकास यात्रा वरिष्ठ आदिवासी नेता के अनुभव से तेजी से आगे बढ़ेगी। हर वर्ग के लोगों का हित होगा।