छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : स्वच्छ भारत मिशन का नगर पंचायत द्वारा सख्ती से पालन

बेमेतरा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत मिशन क्लीन सिटी योजना संचालित है। इस योजना का प्रचार – प्रसार निकाय में बड़े ही जोर शोर से किया जाता है। इसी क्रम में नगर पंचायत बेरला में इस अभियान का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा समय – समय पर जारी किये गए निर्देशों का नगर पंचायत द्वारा सख्ती से लागू किया जा रहा है। नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वनीष दुबे के निर्देश एवं नोडल अधिकारी श्री मयंक राठौर के मार्गदर्शन में सप्ताह के सातों दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसका नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। स्वच्छता में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने श्रमदान भी कराया जा रहा है जिसमें तालाबों की सफाई, मुक्तिधाम, गार्डन, सार्वजनिक शौचालय आदि की सफाई श्रमदान के माध्यम से कराई जा रही है। विशेष स्वच्छता अभियान के एक दिन पूर्व सम्बंधित वार्ड के जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूहो, ब्रांड एंबेसडर, प्रभावी व्यक्तियों तथा नागरिकों को अभियान में जुड़ने आमंत्रित की जाती है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निकाय द्वारा शहर स्तर पर प्रत्येक वार्ड हेतु वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसकी जिम्मेदारी उनके लिए तय दिवस को अभियान के क्रियान्वयन की होती है। इसकी निगरानी मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वयं करते है और अभियान के उपरांत प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाती है। 1 जुलाई 2022 से सम्पूर्ण देश में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित है जिस पर नियमित रूप से कार्यवाही लगातार जारी है। इसके लिए लगातार मुनादी तथा जगह – जगह वाल पेंटिंग कर लोगों को जागरूक किया गया है तथा समय – समय पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा हाट बाजारों में छापामार कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला जाता है और इसके विकल्प के बारे में बताते हुए समझाइस दी जाती है। ज़ीरो वेस्ट कार्यक्रम के सम्बंध में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के स्थान पर बर्तन के उपयोग को अनिवार्य किये जाने अपील की जा रही है। इसके लिए निकाय के महिला स्व सहायता समूह द्वारा दो सेट दीदी बर्तन बैंक भी संचालित किया जा रहा है तथा सस्ती दरों पर बर्तन उपलब्ध कराया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *