छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

छत्‍तीसगढ में कोरोना से 6 मौत, आज आकडा 1200 के पार

राजनांदगांव में अभी अभी मिले 6 कोरोना पॉजीटिव मरीज

रायपुर . रायपुर में मिले मरीजों की बात करें तो राजधानी में 448 पॉजेटिव मिले हैं, वहीं दुर्ग में 104, सरगुजा में 62, राजनांदगांव में 61, जांजगीर में 65, महासमुंद में 44, बिलासपुर में 43, बस्तर में 40, बलौदाबाजार में 31, मुंगेली में 28, बेमेतरा में 34, रायगढ़ में 71, धमतरी में 19, सुकमा में 19, नारायणपुर में 18, कोरिया में 16, बीजापुर में 15, बालोद में 14, कबीरधाम में 12, कांकेर में 36, कोरबा में 13, सूरजपुर में 9, जशपुर में 9, गरियाबंद में 7, कोरबा में 6, बलरामपुर में 6, कोंडागांव में 5, दंतेवाड़ा में 2 मरीज मिले हैं। रायपुर के कुशालपुर, लक्ष्मी नगर, बजरंग नगर तात्यापारा, सोनकरवाड़ी दतरेंगा में 1-1 लोगों की मौत हुई है। वहीं भिलाई के पंचशीलनगर और महासमुंग के कौंदकेरा में 1-1 की मौत हुई है।

राजनांदगांव के सदर बाजार , लाला बाग बल्‍देवबाग में मिले मरीज

राजनांदगांव। जिले में कोरोना ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अभी-अभी शहर में 6 कोरोना संक्रमितो की पहचान हुई है। जिसमें सदरबाजार की एक महिला व एक ही परिवार के 4 सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। वही बलदेवबाग निवासी एक व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले में आज 58 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं जिनमें से 36 लोग राजनांदगांव शहर के हैं तथा 22 लोग आसपास एरिया की बताए जा रहे हैं। वही लालबाग क्षेत्र अंतर्गत एक ही परिवार के 4 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वही एक युवक बलदेव बाग निवासी बताया जा रहा है वही सदर बाजार स्थित एक महिला  जिसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *