प्रदेशरायपुर जिला

सीएम ने खुद को किया आइसोलेट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉजिटिव मिले है। दोनों के संक्रमित मिलने के बाद सीएम हाउस में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए रविवार को बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव है, लेकिन उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सीएम भूपेश के पीएसओ के पहले शनिवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के भी चार पीएसओ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद गृहमंत्री ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

सीएम हाउस में हड़कंप
कोरोना छत्तीसगढ़ में अब बेकाबू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आसपास भी अब कोरोना पहुंच गया है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और उनके पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आई थी। अब मुख्यमंत्री के ओएसडी की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आ गई है। सीएम हाउस से पहले कोरोना राजभवन भी पहुंच चुका है। राजभवन के सचिव और कई कर्मचारी अब तक कोविड संक्रमित मिल चुके हैं।

दुर्ग जिले में एएसपी कोविड पॉजिटिव

दुर्ग जिले में एक एएसपी, डीएसपी और महिला टीआई के कोरोना पॉजिटिव मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया है। इन तीनों पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए स्टाफ और अन्य लोग दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार तीन पुलिस अधिकारियों ने पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वहीं संपर्क में आए स्टाफ का स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना टेस्ट करेगी। जिसके बाद ऑफिस को सैनिटाइज और सील की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में शनिवार रात तक 1513 कोरोना पीड़ित मरीज मिले है वही शनिवार देर रात तक कुल 11 लोगो की प्रदेश में कोरोना से मौत हुई है। वहीं प्रदेश में अबतक कुल 28746 कोरोना मरीज मिल चुके है और 262 लोगो की कोरोना सहित अन्य बीमारियों के कारण प्रदेश भर में मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *