0 सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकरंग अर्जुंदा की होगी प्रस्तुति
राजनांदगांव। ग्राम भेड़ीकला का मंडई मेला 28 दिसंबर को ग्राम वासियों एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में रखा गया है। सरपंच कृष्णा साहू ने बताया कि रात्रि में मनोरंजन के लिए लोकरंग अर्जुंदा वालों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। सरपंच कृष्णा साहू, उपसरपंच अजीत राम देवांगन ,ग्राम अध्यक्ष पोषण दास साहू ने क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने काआग्रह किया है।