शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव में 29 दिसंबर को प्राचार्य डॉ. बीएन मेश्राम के मार्गदर्शन नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत डोंगरगांव महाविद्यालय एवं एमओयू के सदस्य शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया के साथ नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित की गई। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. डॉ. आशाराम साहू प्रभारी बालक, प्रो. प्रियांकी गजभिए प्रभारी बालिका के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में नशामुक्ति एवं नशीली दवाओं के विक्रय पर रोकथाम विषय पर परिचर्चा की गई। नशे के कारण होने वाली वारदातों, अपराधों, दुर्घटनाओं पर गंभीरता से विचार करने, रोकने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालयीन प्राचार्य ने नशे के कारण होने वाली समस्याओं पर अपनी बात गंभीरता के साथ रखी। सहायक प्राध्यापक डॉ. सीके साहू ने भी नशे के संबंध में विचार साझा किया। कार्यक्रम में शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार उमरिया के नेतृत्व में वहां के विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की तथा अपने-अपने विचार भी व्यक्त किया।
डोंगरगांव महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे की समस्या पर अपने व्यक्तिगत अनुभव एवं आसपास की घटनाओं का वर्णन करते हुए इस समस्या के समाधान पर चर्चा की। कार्यक्रम आयोजन में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों एवं सभी संकाय से विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। डोंगरगांव. नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया।