राजनांदगांव बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी में रहने वाले युवक से 1 लाख 46 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पुलिस ने बताया कि धनेश्वर साहू को अज्ञात कॉलर ने फोन किया और उसका रिश्तेदार होने की बात कही।
उसने अपने मित्र द्वारा उसके एकाउंट में पैसे डालने का झांसा दिया। धनेश्वर से उसके फोन पे की डिटेल ली और बारी-बारी से 1 लाख 46 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया है।