कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

नारायणपुर : गरीब, मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए डोनेशन ऑन व्हील्स के जरिये लोग बढ़ा रहे अपने हाथ : रूपये, राशन और सब्जी-भाजी का कर रहे हैं दान

कोरोना वायरस (कोविड़-19) के संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन ने दैनिक रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों, निःशक्तजनों, आश्रयहीन लोगों के समक्ष भोजन और राशन की समस्या खड़ी हो गयी है। ऐसे लोगों को भोजन की दिक्कत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान की शुरुआत की गई हैं। इस अभियान में जरूरतमंदों के घर तक राशन पहुँचाया जाएगा। इस कार्य में अनेक समाजसेवी संस्थाए, नागरिक और संगठन बढ़ चढ़कर हाथ बंटा रहे हैं।

कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता सुश्री रत्ना नशीने ने आज इन गरीब, मजदूरों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए अपने हाथ बढ़ायें। उन्होंने डोनेशन ऑन व्हील्स को फोन कर अपने घर बुलाया और 25 किलो चावल, 10 किलो आटा, 3 किलो प्याज, 2 किलो आलू, नमक 3 किलो सहित सब्जी-भाजी भी दी। इसके अलावा डोनेशन ऑन व्हील्स को नगर में संचालित करने वाली माड़ रक्षा सेवा संस्थान के सदस्यों को आज 10 हजार रूपये से अधिक नकद और 4 बोरी राशन जिसमंे चावल, दाल, तेल, मसाले, हरी सब्जियां आदि शामिल हैं, प्राप्त हुई हैं।

डोनेशन ऑन व्हील्स में प्राप्त राशन और अन्य सामग्रियों को व्यवस्थित ढंग से पैकेटों में भरकर जिले के गरीब, मजदूर, बेसहारा, निराश्रित और जरूरतमंदों को जिला प्रशासन द्वारा वितरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आज 62 पैकेट तैयार किया गया है, जिसका वितरण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *