डौंडीलोहारा ग्राम धनगांव में 13 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर पुराना ग्राम पंचायत भवन धनगांव के पास लगाया जाएगा। जिसमें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, पंचायत, पशु विभाग, बैंकिंग, शिक्षा विभाग, बिहान, उज्ज्वला योजना, पेंशन, आवास, नल जल, राशन कार्ड सहित अन्य योजना के बारे में बताया जाएगा।