प्रदेशराजनांदगांव जिला

इंदावानी को सांकरा कृषि सोसायटी से जोड़ा जाए, डॉ. रमन ने लिखा मंत्री को पत्र, अधिकारियों से भी की फ़ोन पर चर्चा

राजनांदगांव 09 सितम्बर I ग्राम इंदावानी के किसानों को खाद एवं बीज खरीदी हेतु उपरवाह कृषि सोसायटी जाना पड़ता है जो कि इंदावानी से 20 किमी की दूरी पर अवस्थित है I जबकि सांकरा कृषि सहकारी समिति इंदावानी से मात्र 6 किमी की दूरी पर स्थित है I इंदावानी से उपरवाह तक आवागमन करने में किसानों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है I जिसको क्षेत्र के किसानों ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से विधायक कार्यालय में आकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह को अवगत कराया I
किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डॉ. रमन सिंह ने त्वरित रूप से सहकारिता मंत्री प्रेम सहाय टेकाम को पत्र लिखकर ग्राम इंदावानी को सांकरा कृषि सोसायटी से सम्बद्ध करने हेतु पत्र लिखा एवं सम्बंधित सचिव, सबंधित उपसंचालक के साथ ही राजनांदगांव के कलेक्टर श्री वर्मा से टेलीफोन पर चर्चा करते हुए किसानों की मांग को अतिशीघ्र पूरा किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने कहा I इंदावानी के सांकरा कृषि सोसायटी से सम्बद्ध हो जाने पर किसानों को आवागमन की समस्या, शारीरिक श्रम एवं समय की बचत होगी I डॉ. रमन सिंह के इस त्वरित प्रयास से किसानों में हर्ष व्याप्त है I क्षेत्र के सरपंच तामस्कर रात्रे, उपसरपंच शेखर रात्रे, किसान डेहर लाल साहू, देवा दास साहू, ग्राम पटेल दीना प्रसाद मंडले, कुमार साहू, संत राम बंजारे, पारख साहू, हेम लाल साहू, भागवत साहू, विजय कुमार आदि ने डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *