छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : EWS कॉलोनी में स्वच्छता पखवाड़ा और राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की तैयारी

महासमुंद के हाउसिंग बोर्ड कालोनी ई डब्लू एस में आज स्वच्छता पखवाड़ा और राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी हेतु स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया। जिसके तहत कालोनी में चारो ओर उगे हुए अन्वांछित पौधो को काटकर साफ किया साथ ही कालोनी के सभी 12 ब्लाको के पीछे पालीथीन और अन्य कचरे को साफ किया गया। पूरी कालोनी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार करने का बीड़ा कालोनी वासियों ने उठाया। साथ ही कालोनी के रहवासियों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के अंत में सभी ने नारा बुलंद किया” मोर महासमुंद स्वच्छ महासमुंद मोर कालोनी स्वच्छ कालोनी “कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुष्यंत घड़े रेखराम साहू, मानिक यादव, कमलेश पटेल, क्रांति निषाद, प्रशांत जोल्हे, डाला राम चंद्राकर, शिवकुमारी यादव, माधुरी घड़गे, विनीता पटेल, पुष्पांजलि साहू, लोकेश्वरी पटेल, हर्षा हिशिकर सहित महिलाए पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *