छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : कुनकुरी में रात डेढ़ बजे बदला मौसम,  रूक-रूक कर हुई बारिश

जशपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश हुई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है. वहीं जशपुर जिला बारिश, कोहरा और ठिठुरन से ठहर गया है. बीती रात से जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है. बेमौसम बारिश से लोग घरों में दुबके पड़े हैं, सड़कें सुनसान हैं.

लोगों से बात करने पर जानकारी मिल रही है कि सन्ना, पंडरापाठ में घने कोहरे में विजिबिलिटी 10 मीटर तक हो गई है. तापमान 12 डिग्री है. वहीं नीचे बगीचा, जशपुर में भी कोहरे ने आसमान और जमीन दोनों को ढंक लिया है. कुनकुरी शहर में रात डेढ़ बजे से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है. जिससे बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है, बिजली बार-बार गुल हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *