छत्तीसगढ़प्रदेशबॉलीवुडराजनांदगांव जिला

क्यों आदर जैन संग रिश्ते को दुनिया से नहीं छुपाया

तारा सुतारिया ने किया खुलासा
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं अक्सर रहती हैं। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार नहीं की है। आदर और तारा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर प्यार जाहिर करते रहते हैं।
तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ अपने रिश्ते पर बात की। आदर के साथ डेटिंग के सवाल पर तारा ने कहा कि वह ऐसी किसी चीज को छिपाने में विश्वास नहीं करती हैं जो सुंदर हो, लेकिन इसके साथ ही, यह समझती हैं कि कई हस्तियां अपने रिश्ते के बारे में चुप रहती हैं।
तारा सुतारिया ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि यदि आप किसी के साथ हैं, तो यह स्पष्ट रूप से निजी और बहुत पवित्र है। हमारे काम की लाइन में, बहुत कम चीजें निजी होती हैं या किसी की कल्पना पर छोड़ दी जाती हैं, इसलिए समझती हूं कि कई लोग अपनी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं और लोगों के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते हैं।
तारा सुतारिया ने कहा, मुझे लगता है कि अगर यदि कोई चीज अद्भुत, जादुई और सुंदर है तो उसे छिपाना नहीं चाहिए। लेकिन वह अपनी जिंदगी में अपनी पर्सनल लाइफ को खुद तक ही सीमित रखना चाहती हैं। यह कारण है कि वह कभी भी इस बात से परेशान नहीं हैं कि उनके बारे में कौन क्या सोचता है।
पिछले महीने, तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। तार और आदर बॉलिवुड की पार्टियों में एक साथ नजर आते हैं। नए साल की छुट्टियों को मनाकर लौट इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस साल की शुरुआत आदर के भाई अरमान की शादी में दोनों एक साथ दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *