नशे के खिलाफ अभियान के तहत मानपुर क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में एसडीआेपी मानपुर मयंक तिवारी ने सोमवार को थाना मानपुर क्षेत्र के मेडिकल दुकान संचालकों की थाना मानपुर में बैठक ली।मेडिकल संचालकों को साइको ट्रैफिक ड्रग्स के बारे में बताया गया। बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन (पर्ची) के दवा नहीं देने, नशा वाला कफ सिरप नहीं बेचने, जरूरत से ज्यादा किसी को दवाई नहीं देने, झोलाछाप डॉक्टरों को दवाई नहीं देने, प्रेगनेंसी से संबंधित अबॉर्शन किट नहीं देने, अनजान व्यक्तियों द्वारा एंटीबायोटिक खून रोकने का दवाई खरीदता है तो अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी को अवगत कराने कहा गया।नक्सलियों को किसी प्रकार का दवाई का सहयोग नहीं करने के संबंध में हिदायत दी गई। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई। ओमप्रकाश खंडेलवाल, राजहंस मंडावी, विधान मंडल, दिनेश कुमार जैन मौजूद थे।