प्रदेशरायपुर जिला

समाज कल्याण विभाग रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक लाख रूपए का योगदान

रायपुर, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम तथा जारी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को सहायता मिल सके। इसके लिए समाज के हर तबकों के द्वारा मुख्यमंत्री सहायता केाष में सहायतार्थ राशि देने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में समाज कल्याण विभाग रायपुर के अंतर्गत आने वाले शासकीय संस्थानों में से मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह माना कैम्प, शासकीय बहु विकलांग गृह माना कैम्प, शासकीय अस्थि बाधितार्थ बाल गृह, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना रायपुर, सयुक्त संचालक राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र माना कैम्प रायपुर एवं समाज कल्याण विभाग रायपुर के अधिकारी व कर्मचारियांे के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रूपए की राशि जमा की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *