देशबॉलीवुड

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रामायण पर देखा’मेघनाद’ का वध

दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम को एक बार फिर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस बात को साफ तौर पर जाहिर करती है बार्क की टीआरपी रिपोर्ट। रामायण को न सिर्फ आम दर्शक पसंद कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ कार्यक्रम के सितारे भी एक बार फिर शो को काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल हाल ही में रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल की एक बार फिर से रामायण देखते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। इसके बाद अब कार्यक्रम में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए सुनील ने लिखा, ‘मेघनाद का वध देख रहा हूं।’ सुनील के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *