राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक मधूसूदन यादव ने आज भाजपा संसदीय चुनाव कार्यालय महाजन बाड़ी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की वे पाँच वर्षों तक छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे इस दौरान क्षेत्र की घोर उपेक्षा की, सरकारी कार्यालयों को अपने गृह जिले दुर्ग लेकर चले गए।
श्री यादव ने चुनौती देते हुए कहा की भूपेश बघेल ने राजनांदगाँव के लिए पाँच काम भी किए गए हो तो बताए, उल्टे डा. रमन सिंह के शासनकाल में विकास के लिए राजनांदगाँव में जो फंड आए थे उन्हे मुख्यमंत्री बनते ही वापस बुला लिया था। और पाँच वर्षों तक राजनांदगाँव का विकास भगवान भरोसे छोडे रखा था।
श्री यादव ने भूपेश बघेल पर झूठ परोसने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने राशन कार्डों में दिये जा रहे राशन की किसी भी तरह कोई कटौती नहीं की हैं उल्टे प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री खाद्यान योजना के तहत दिये जा रहे राशन के अलावा पाँच किलों अतिरिक्त राशन मुफ़्त में उपलब्ध कराया जा रहा हैं कांग्रेस प्रत्याशी राशन कटौती की बेबुनियाद बातें प्रचारित कर रहें हैं।

श्री यादव ने आगे कहा कि भूपेश बघेल का पाँच वर्षों का कार्यकाल भ्रष्टाचार की कहानियों से लबरेज रहा, पूरे कार्यकाल में हर दिन भ्रष्टाचार की कहानियाँ देश भर फैल रही हैं, इनके निकटस्त भ्रष्टाचार में डुबे सहयोगियों को आज तक अदालत से जमानत नहीं मिली हैं, इनके भ्रष्टाचार के किर्सी से पूरे देश में छत्तीसगढ़ शर्मसार होता रहा इसके उलट भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे पूरे पाँच वर्षों तक ईमानदारी से जनता की सेवा करते रहें। क्षेत्र में श्री पांडे के प्रयासों से विकास की नई बयार बही, रेलवे की बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाकर काम प्रारंभ करवाया रेलवे में तीसरी लाईन के पश्चात चौथी लाइन का काम शरु हुआ बोरतालाब से लेकर मुढ़ीपार तक 12 ओवर ब्रीज तीन अन्डर ब्रीज का कार्य प्रगति पर हैं। डोंगरगढ़ से डोंगरगाँव के निकट 963 करोड़ की लागत से 100 मेगावाट की स्थापना की जा रही हैं।
सांसद संतोष पांडे के कार्यों से क्षेत्र का मस्तक झुकने के बजाए उज्ज्वल होता हैं, वही भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को पूरे देश में बदनाम करके रख दिया।