छत्तीसगढ़धमतरी जिला
एक ट्रॉली के लिए 5 ट्रैक्टर, ताकि ले जाते समय धंस न जाए; कलेक्टोरेट से मात्र 3 किमी दूर माफिया सक्रिय

जिले में धड़ल्ले से रेत का अवैध खनन हो रहा है। कलेक्टोरेट से मात्र 3 किमी दूर परसुली, अमेठी व कोलियारी से बड़ी मात्रा में रोज आधी रात से अलसुबह तक रेत निकाली जा रही है। तस्वीर में एक ट्रॉली रेत निकालने के लिए पांच ट्रैक्टर लगे हैं, ताकि वह धंसे नहीं। माफिया ट्रैक्टर ट्राॅलियाें से खुलेआम रेत की चोरी कर रहे हैं और उसे महाराष्ट्र, मप्र व यूपी तक भेज रहे हैं।





