रायपुर शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी आज कोर्ट में चालान पेश करेगी। एसीबी की टीम मुख्यालय से वाहनों में भरक चालान और दस्तावेज लेकर कोर्ट के लिए रवाना हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से प्राप्त सूचना के आधार पर एसीबी ने इसी साल 17 जनवरी को इस मामले में एफआईआर की दर्ज की थी। जांच के दौरान एजेंसी ने मामले में फरार चल रहे कई आरोपियों जिनमें आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी भी शामिल हैं, उन्हें गिरफ्तार किया। भिलाई के बड़े शराब कारोबारी के साथ ही कुछ और लोगों को एसीबी ने पकड़ा है। शराब घोटला की एआईएस में आईएएस निरंजनदास, अनिल टूटेजा, उनके पुत्र यश टूटेजा के साथ एके त्रिपाठी, विवेक ढांड और तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम शामिल है। शराब घोटला में ही अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, विजय भाटिया के साथ ही एक दर्जन से ज्यादा आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।