कोरबा जिलाक्राइमछत्तीसगढ़

CG : शौचालय में मिली कर्मचारी की लाश

कोरबा । कोरबा शहर में सुलभ शौचालय के अंदर देखरेख करने वाले एक कर्मचारी की खून से सनी लाश मिली है। शौचालय सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर नगरपालिका निगम द्वारा संचालित है। पुलिस ने हत्या के संदेह पर जांच शुरू कर दी। वहीं शौचालय को सील कर दिया गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का फॉरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। news जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार सिंह (49) मूल रुप से बिहार के राजापाकर थाना अंतर्गत बरियारपुर का रहने वाला था। 3 साल पहले कोरबा आया था। वह नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय में देखरेख का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह शौचालय बंद कर अपने कमरे में सोने चले गया। शनिवार सुबह होने पर जब लोग पहुंचे तो शौचालय का मेन गेट के अंदर से ताला बंद था। लोगों की अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस अंदर जाकर देखी तो खून से लथपथ प्रमोद की लाश मिली, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *