राजनांदगांव. इस बार भी अयोध्या धाम जलाराम राम मन्दिर कैलाश नगर में श्रावण मास में सामूहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत शिव और शक्ति की आराधना की जाएगी। पुजारी पं. मनोज शुक्ला ने बताया कि 12 से 18 अगस्त तक यहां आयोजन होगा। जिसमें श्रीयंत्र की पूजन एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। शिव शक्ति पूजन के अंतर्गत श्रीयंत्र में राज राजेश्वरी मां ललिता त्रिपुर सुन्दरी की ललिता सहस्रनाम स्त्रोत से राजोपचारी विधि से पूजन गुलाब की पंखुड़ी द्वारा अर्चन किया जाएगा। सुबह 10 बजे और उसके बाद दोपहर 3.30 बजे से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया जाएगा।