रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुजुर्ग महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बस ड्राइवर और कंडक्टर पर रेप का आरोप है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने पहले तो महिला को नशीला पदार्थ पिलाया फिर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वृद्धा सरायपाली की रहने वाली थी। 3 दिन पहले ही वृद्धा का पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद वह राजधानी में बस स्टैण्ड के पास रह रही थी।