17 नवम्बर 2020 तक कर सकतें है दावा आपत्ति
सूरजपुर- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला), ए0एन0एम0 की भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात् अनारक्षित संवर्ग एवं अनुसूचित जनजाति संवर्ग की अंतिम वरीयता सूची एवं दस्तावेजों के सत्यापन उपरान्त अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी किया जा चुका हैै। सूची में किसी भी अभ्यर्थी को उनके वरीयता में अन्य किसी प्रकार की कोई आपत्ति है, तो वे संलग्न निर्धारित प्रपत्र में समयावधि के भीतर ईमेल anmsurajpur@gmail.com में 17 नवम्बर 2020 को शाम 5.00 बजे तक अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।