क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार ज़िला

अंधविश्वास में गई जान: मासूम समेत एक परिवार के 4 लोगों की हत्या

हत्या की सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संदेहियों में रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास में जकड़े पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

पूरा मामला आज गुरुवार शाम को 7.30 बजे का है। पूरा मामला थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद का बताया जा रहा है। जहां चार व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक पुरुष और एक छह माह का मासूम छोटा बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

हत्या की सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

संदेहियों के नाम 
1. रामनाथ पाटले
2. दीपक पाटले 
3. दिल कुमार पाटले

मृतकों के नाम
1. चेतराम पिता राम लाल (उम्र 45 साल)
2. जमुना बाई केवट  
3. जमुना बाई का छोटा बच्चा
4. यशोदा बाई केवट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *